Fatehabad Topper Result Class 10th and 12th Result 2024 Darvesh Classes

Darvesh Classes
0



पोजीशन का निर्धारण निश्चित नहीं होता, लेकिन 100 में से 98% अंक प्राप्त करने के लिए जो मेहनत करनी पड़ती है, वह बहुत बड़ी बात है। बोर्ड का यह निर्णय कि राज्य में पोजीशन घोषित न की जाए, कहीं न कहीं सही प्रतीत होता है। अक्सर हम देख सकते हैं कि एक-दो अंक कम या ज्यादा आने पर छात्र-छात्राओं में तनाव की स्थिति बन जाती है। इस निर्णय को लेकर हमें संतुष्ट होना चाहिए।

श्री संदीप बगड़िया, जो कि बनगांव के निवासी हैं, की दोनों पुत्रियों, निशा और ईशा, ने फतेहाबाद का नाम गर्व से रोशन किया है। निशा ने 490 अंक प्राप्त किए, जबकि ईशा ने 488 अंक हासिल किए।

दरवेश क्लासेज, फतेहाबाद के कुल 26 विद्यार्थियों में से 20 विद्यार्थियों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें से 10 छात्र-छात्राओं ने तो 90 प्रतिशत से भी अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

गत 1 मई को घोषित बारहवीं परीक्षा परिणाम भी शानदार रहे, जिसमें कुल 45 विद्यार्थियों में से 41 विद्यार्थियों ने बोर्ड मेरिट हासिल की।

हम सभी अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं करते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)